UPSSSC PET 2026 Registration Last Date: पीईटी 2026 के लिए आवेदन का आखिरी मौका कल, अक्टूबर में होगी परीक्षा

whatsapp image 2026 09 06 at 2.03.25 am

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। UPSSSC PET 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि सोमवार, 7 सितंबर तय की गई है। जो उम्मीदवार राज्य में आने वाली समूह ‘ग’ (Group C) की विभिन्न भर्तियों में शामिल होना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तुरंत आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

अक्टूबर 2026 में होगी परीक्षा

आयोग के अनुसार पीईटी-2026 का आयोजन अक्टूबर माह में प्रस्तावित है। इस परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर ही अभ्यर्थियों को भविष्य में निकलने वाली समूह ‘ग’ की मुख्य परीक्षाओं में बैठने का अवसर दिया जाएगा। खास बात यह है कि पिछले वर्ष से पीईटी के अंकों की वैधता बढ़ाकर 3 वर्ष कर दी गई है, जिससे पीईटी-2026 में शामिल होने वाले युवाओं को लंबे समय तक कई भर्ती परीक्षाओं में इसका सीधा लाभ मिलेगा।

whatsapp image 2026 09 06 at 2.03.25 am (1)

PET 2025 के अंकों से सितंबर से दिसंबर तक होंगी ये मुख्य परीक्षाएं

वर्तमान में पीईटी-2025 के स्कोरकार्ड के आधार पर भी कई महत्वपूर्ण मुख्य परीक्षाओं की तिथियां तय की गई हैं और नई भर्तियों के विज्ञापन भी जल्द जारी होने वाले हैं:
20 सितंबर:- आबकारी सिपाही और फार्मासिस्ट आयुर्वेदिक की मुख्य परीक्षा
27 सितंबर:- वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक की मुख्य परीक्षा
नवंबर माह:- प्लाटून कमांडर, हवलदार प्रशिक्षक, गन्ना पर्यवेक्षक और मोहर्रिर की मुख्य परीक्षाएं
दिसंबर माह:- लेखा परीक्षक, सहायक लेखाकार और विधान भवन रक्षक की मुख्य परीक्षाएं
इसके अलावा आयोग अन्य कई रिक्त पदों के लिए भी जल्द ही नए विज्ञापन जारी करने की तैयारी में है। यदि आप भी उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं, तो 7 सितंबर से पहले पीईटी-2026 का फॉर्म भरना न भूलें।

Leave a Comment